उत्तराखंड: पूर्णागिरी मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स ने स्कूटी सवारों को रौंदा, दो की मौत, 10 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। पूर्णागिरि मेले के चलते इन दिनों पूर्णागिरि रोड पर  वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। शनिवार के दिन पूर्णागिरि मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। टनकपुर से पूर्णागिरि जा रही तेज रफ्तार मैक्स ने सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार …

टनकपुर, अमृत विचार। पूर्णागिरि मेले के चलते इन दिनों पूर्णागिरि रोड पर  वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। शनिवार के दिन पूर्णागिरि मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। टनकपुर से पूर्णागिरि जा रही तेज रफ्तार मैक्स ने सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। साथ ही स्कूटी के पास बैठे दो युवकों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद जीप आगे जाकर पलट गई। जिससे उसमें सवार श्रद्धालु घायल हो गए। मैक्स में 10 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे टनकपुर से पूर्णागिरि जा रही मैक्स जीप यूके04टीए/0490 वन निगम के डिपो के पास सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी यूके 03सी/3019 में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी के पास बैठे कृष्ण कुमार (32) पुत्र स्वर्गीय पूरन राम निवासी नायकगोठ टनकपुर और विक्की सिंह (26 ) पुत्र स्वर्गीय आन सिंह निवासी बोहरागोठ गंभीर रूप से घायल हो गए। मैक्स जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए।

मैक्स में अनीता (35) पत्नी रूपचंद निवासी सिंहपुर लखनऊ, आयुष (8) पुत्र सुरेंद्र निवासी भरसर, गुड़िया (12) पुत्री गुड्डू निवासी जलालपुर लखनऊ, फूलमती (45) पत्नी धनपत ग्राम सिंहपुर लखनऊ, रूपचंद (40) पुत्र श्यामलाल निवासी लखनऊ, पुष्पा (30) पत्नी शंकरलाल निवासी सुंदरासी बरेली, सनी (6) पुत्र राम अवतार निवासी बरेली, पूनम (18 ) पुत्री भीम सिंह निवासी बरेली, रामअवतार (30) पुत्र झम्मन लाल निवासी हमीरपुर, बरेली व मधु पत्नी महेंद्र निवासी सिंहपुर लखनऊ सवार थे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 से संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां स्कूटी में बैठे युवक कृष्ण कुमार और विक्की सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मैक्स में सवार घायलों में राम अवतार, अनीता व मधु को गंभीर रूप से घायल होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा