गोविंदा का नया गाना ‘टन टना टन’ हुआ रिलीज, भारत के साथ पड़ोसी देश में भी फैला जलवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का नया गाना ‘टन टना टन’ रिलीज हो गया है।  जिसका जलवा न सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब देखने को मिल रहा। यह गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा और उनके फैंस उनके गाने पर झूमने को मजबूर हैं। गाने में सुपर स्टार सिंगर मीका …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का नया गाना ‘टन टना टन’ रिलीज हो गया है।  जिसका जलवा न सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब देखने को मिल रहा।

यह गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा और उनके फैंस उनके गाने पर झूमने को मजबूर हैं। गाने में सुपर स्टार सिंगर मीका सिंह की आवाज है। गोविंदा को इस गाने पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने जमकर नचाया है ।

गोविंदा और गणेश आचार्य पहले भी साथ काम कर चुके हैं और इस बार इस गाने में वे डांस के नए फॉर्मूले के साथ आये हैं, जिसे उनके फैंस और क्रिटक्स भी पसंद कर रहे हैं। गोविंदा का यह गाना उनके अपने यूट्यूब चैनल गोविंदा रॉयल्स’ से रिलीज हुआ है। इस चैनल पर वह लगातार अपने डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-शरद पवार के घर पर पथराव होना दुर्भाग्यपूर्ण- देवेंद्र फडनवीस

संबंधित समाचार