बाराबंकी: शारदा सहायक नहर में युवती का मिला निर्वस्त्र शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शारदा सहायक नहर की माइनर में बिना वस्त्र के एक युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शनिवार कि सुबह करीब 7 बजे पंजरौली से रायगंज जाने वाले मार्ग …

बाराबंकी। शारदा सहायक नहर की माइनर में बिना वस्त्र के एक युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शनिवार कि सुबह करीब 7 बजे पंजरौली से रायगंज जाने वाले मार्ग पर माइनर की पुलिया के पास एक बिना वस्त्र के शव दिखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली बदोसराय पुलिस को दी।

सूचना पर बदोसराय कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। बिना कपड़े के लडक़ी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लड़की के हाथ रस्सी से बंधे थे। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने कई लोगों से संपर्क किया परंतु कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शारदा सहायक नहर के ।माइनर में एक युवती का शव बरामद हुआ है। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढे़ं; केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सपा मुखिया पर साधा निशाना, कहा- झूठ बोलते हैं अखिलेश

संबंधित समाचार