रुद्रपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पहुंचेंगे 30 राज्यों के खिलाड़ी
रुद्रपुर, अमृत विचार। अगले एक सप्ताह लघु भारत कहे जाने वाले रुद्रपुर में देश की विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े चेहरे दिखेंगे। मौका है राष्ट्रीय युवा वॉलीबॉल चैंपियनशिप का। इसमें देश के 30 राज्यों से युवा खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। कुछ तो शनिवार को पहुंच गये। बाकी रविवार देर रात पहुंच जायेंगे। सोमवार से शुरू होने …
रुद्रपुर, अमृत विचार। अगले एक सप्ताह लघु भारत कहे जाने वाले रुद्रपुर में देश की विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े चेहरे दिखेंगे। मौका है राष्ट्रीय युवा वॉलीबॉल चैंपियनशिप का। इसमें देश के 30 राज्यों से युवा खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। कुछ तो शनिवार को पहुंच गये। बाकी रविवार देर रात पहुंच जायेंगे।
सोमवार से शुरू होने जा रही राष्ट्रीय युवा वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने को देशभर से खिलाड़ियों का रुद्रपुर पहुंचने का सिलसिला शनिवार को शुरू हो गया। शनिवार को तकरीबन चार टीमें रुद्रपुर पहुंच गईं।
इन टीमों के खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। आयोजन सचिव उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह पश्चिम बंगाल, मणिपुर, गुजरात, असम की महिला व पुरुष टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंच गई है।
बाकी सभी टीमें रविवार को आएंगी। खिलाड़ियों को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, ईएसआई अस्पताल, सूरजमल विश्वविद्यालय, डॉयट, ब्लाक व युवा कल्याण विभाग के कमरों में रुकवाया गया है।
