काशीपुर: तमंचे व चाकू के साथ तीन दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने एक तमंचा व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार की देर शाम एसआई जितेंद्र कुमार पुलिस …

काशीपुर, अमृत विचार। किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने एक तमंचा व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

शुक्रवार की देर शाम एसआई जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मेहरोत्रा बाग के पास तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस को देख कर तीनों भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने उनको दौड़ कर पकड़ लिया। जहां पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा व दो चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मोहल्ला मजरा सुनहरी मस्जिद के पास निवासी अमन सैफी, खालिद कॉलोनी लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी जीशान, पंजाबी सराय निवासी अमन बताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार