अयोध्या: लॉ के पेपर में पकड़ी गई नकल सामग्री, प्राचार्य समेत छह लोग किये गये गिरफ्तार
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया की ओर से संचालित परीक्षाओं में शुचिता और नकल विहीन परीक्षा के दावों की शनिवार को धज्जियां उड़ गईं। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अम्बेडकरनगर के बीएनकेबी महाविद्यालय में लॉ की परीक्षा के दौरान भारी मात्रा में नकल सामाग्री पकड़ी गई है। प्राचार्य सहित 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया …
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया की ओर से संचालित परीक्षाओं में शुचिता और नकल विहीन परीक्षा के दावों की शनिवार को धज्जियां उड़ गईं। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अम्बेडकरनगर के बीएनकेबी महाविद्यालय में लॉ की परीक्षा के दौरान भारी मात्रा में नकल सामाग्री पकड़ी गई है। प्राचार्य सहित 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। परीक्षा केन्द्र पर खुलेआम नकल का खुलासा वहां के डीएम के छापे में हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दूसरी पाली में आयोजित लॉ की परीक्षा के दौरान डीएम को परीक्षा केंद्र पर नकल की सूचना मिली। इस सूचना के बाद डीएम ने भारी पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। जिला प्रशासन के छापे को लेकर वहां हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार परीक्षा केंद्र पर प्राचार्य समेत छह लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिस पर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। छापे में सिटिंग प्लान में भी गडबड़ी मिली है।
वहीं भारी मात्रा में गाइड सहित नकल सामग्री भी बरामद की गई। हालांकि अवध विश्विद्यालय प्रशासन ने छापे की इस कार्रवाई को काफी देर तक दबाए रखा। मीडिया प्रभारी विजेन्द्रू चौधरी से बात की गई तो अम्बेडकरनगर जिला प्रशासन के छापे की पुष्टि तो उन्होंने की लेकिन डिटेल जानकारी से असमर्थता जताई। वहीं परीक्षा नियंत्रक उमानाथ का कहना है कि आब्जर्वर की रिपोर्ट के बाद ही किसी तरह की जानकारी दी जा सकेगी।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया संबंधित केंद्र पर चार आब्जर्वर तैनात थे, पूरी रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही विश्विद्यालय की ओर से कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि कार्रवाई के तहत लॉ दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त और सेंटर डिबार किया जा सकता है। बता दें कि अवध विश्विद्यालय प्रशासन परीक्षा को लेकर लगातार शुचिता के दावे करता आ रहा है। यह हाल तब है जब विश्विद्यालय ने निगरानी के लिए आब्जर्वर और निरीक्षण के लिए सचल दल तैनात कर रखे हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: केंद्रीय राज्य मंत्री ने सपा मुखिया पर साधा निशाना कहा- झूठ बोलते हैं अखिलेश यादव
