रुद्रपुर: मां ने कर ली दूसरी शादी, चंपावत से मिलने पहुंचा बच्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मां के दूसरी शादी करने पर उससे मिलने 12 वर्षीय बच्चा चंपावत से रुद्रपुर पहुंच गया। इस दौरान बच्चे ने करीब 165 किमी. की दूरी तय की। कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन की मदद से दो बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों को पाकर परिजनों में खुशी की लहर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। मां के दूसरी शादी करने पर उससे मिलने 12 वर्षीय बच्चा चंपावत से रुद्रपुर पहुंच गया। इस दौरान बच्चे ने करीब 165 किमी. की दूरी तय की। कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन की मदद से दो बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों को पाकर परिजनों में खुशी की लहर थी।

तीन अप्रैल को किसी व्यक्ति ने चाइल्ड लाइन को चंपावत निवासी एक 12 वर्षीय बच्चे की मिलने की सूचना दी। जिस पर चाइल्ड समिति ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया और पूछताछ की तो बच्चे ने बताया कि उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है। जो रुद्रपुर में रहती है। उसे डर है कि कहीं उसके पिता भी दूसरी शादी न कर लें।

इसलिये वह अपनी मां को मनाने यहां आया था। लेकिन मां का पता उसे नहीं मिल पाया। जिसके बाद वह वापस जा रहा था। जिसके बाद चाइल्ड लाइन समिति ने चंपावत चाइल्ड लाइन व सैलानीगोठ ग्राम प्रधान की मदद से बच्चे के पिता का पता लगाकर उन्हें रुद्रपुर बुलाया और बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।

दूसरे 12 वर्षीय बच्चे की सूचना महिला हेल्पलाइन द्वारा चाइल्ड लाइन को दी गई। जिसमें जिला मधुबनी निवासी एक 12 वर्षीय बच्चा रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर मिला। बच्चे ने बताया कि वह भीमताल अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। वहां से वह अपने घर जा रहा था। पैसे न होने के कारण बस वाले ने उसे यहां उतार दिया। उसे भी चाइल्ड लाइन समिति ने उसके पिता को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान सभी की काउंसलिंग भी कराई। इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेम लता सिंह, सदस्य विवेक तागरा, पुष्पा पानू, हरनीत कौर, चाइल्ड लाइन केन्द्र समन्वयक शायरा बानो, टीम मेंबर अंशुल कपूर, नंदिनी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार