बाराबंकी: आग लगने से गृहस्थी जलकर हुई राख, गुमटी भी जली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। राम सनेही घाट क्षेत्र के ताला गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। कोतवाली रामसनेहीघाट के ताला गांव में शाम करीब पांच बजे के लगभग रामसमुझ पुत्र काशीराम के घर में आग लग जाने के कारण घर में रखी गृहस्थी का सामान व हजारों की नगदी जलकर राख हो गई। …

बाराबंकी। राम सनेही घाट क्षेत्र के ताला गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। कोतवाली रामसनेहीघाट के ताला गांव में शाम करीब पांच बजे के लगभग रामसमुझ पुत्र काशीराम के घर में आग लग जाने के कारण घर में रखी गृहस्थी का सामान व हजारों की नगदी जलकर राख हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर किसी तरह से  काबू पाया। जब तक फायर बिग्रेड की टीम पहुंची तब तक आग की लपटो ने पूरे घर को अपनी जद़ में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है अगर फायर ब्रिगेड की टीम समय से न पहुंचती तो आग की लपटे इस पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लेते।

मसौली संवाददाता के अनुसार कस्बा मसौली के मोहल्ला बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में परचून की गुमटी में लगी आग से गुमटी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अथक प्रयास कर आग की बुझाया। थाना एवं कस्बा मसौली मोहल्ला सोनरही निवासी जुहेब किदवई की मोहल्ले में ही गुमटी में परचून की दूकान है शनिवार की दोपहर दुकान बंद कर जुहेब किदवाई घर गये थे इसी दौरान  अचानक गुमटी से आग की लपटे उठने लगी तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक करीब 50 हजार का किराने का सामान जलाकर राख हो गया है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: बाहुबली विधायक अभय सिंह व उनके गुर्गों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार