देशभर में कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक लगे 185.70 करोड़ से अधिक कोविड टीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 185.70 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 70 लाख 71 हजार 655 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले …

नई दिल्ली। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 185.70 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 70 लाख 71 हजार 655 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1054 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 132 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 258 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख दो हजार 454 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 18 हजार 345 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 79 करोड़ 38 लाख 47 हजार 740 कोविड परीक्षण किए गए हैं। राम,

इसे भी पढ़ें-
Pakistan Political Crisis : 11 अप्रैल को चुना जाएगा पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री, इमरान खान सरकार ने विश्वास मत खोया

 

संबंधित समाचार