राम नवमी पर ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ने दिया फैंस को तोहफा, एक्टर प्रभास का दिखा राम अवतार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। पूरे भर में आज राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। भगवान राम का जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाने वाले इस त्योहार को फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ने अहम बना दिया है। एक्टर प्रभास भगवान राम का रोल प्ले करेंगे इस फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर प्रभास भगवान राम का रोल …

मुंबई। पूरे भर में आज राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। भगवान राम का जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाने वाले इस त्योहार को फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ने अहम बना दिया है।

एक्टर प्रभास भगवान राम का रोल प्ले करेंगे

इस फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर प्रभास भगवान राम का रोल प्ले करेंगे। एक्टर के राम अवतार की एक फोटो निर्देशक ओम राउत ने शेयर की है, जिसको देखने के बाद फैंस के अंदर एक्साइटमेंट बढ़ गया हैं।

ओम राउत ने आज अपने सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रभास के फैंस की तरफ से बनाए गए फिल्म से जुड़े उनके अलग-अलग लुक दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में ओम राउत ने फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं और कैप्शन में लिखा कि फैंस की तरफ से बनाए गए फिल्म ‘आदिपुरुष’ के पोस्टर्स।

राउत ने ट्वीट कर लिखा, ‘उफनता वीरता का सागर, छलकती वात्सल्य की गागर। जन्म हुआ प्रभु श्री राम का, झूमे नाचे हर जन घर नगर’।

12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के साथ सैफ अली खान और कृति सेनन मेन रोल में हैं।

पढ़ें-किसान जितने सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा: पीएम मोदी

संबंधित समाचार