उत्तर भारत में कैंसर पीड़ित एडवांस स्टेज में आ रहे चिकित्सक के पास: डॉ.आकाश
लखनऊ। उत्तर भारत में कैंसर के बहुत से मरीज एडवांस स्टेज आने पर ही इलाज के लिए चिकित्सक के पास पहुंचते हैं। गरीबी,सुविधाओं का आभाव व जागरुकता की कमी के कारण ऐसा होता है। ऐसे में कैंसर की बढ़ी हुयी बीमारी वाले मरीजों का इलाज गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो और उन्हें राहत मिले। इसके लिए …
लखनऊ। उत्तर भारत में कैंसर के बहुत से मरीज एडवांस स्टेज आने पर ही इलाज के लिए चिकित्सक के पास पहुंचते हैं। गरीबी,सुविधाओं का आभाव व जागरुकता की कमी के कारण ऐसा होता है। ऐसे में कैंसर की बढ़ी हुयी बीमारी वाले मरीजों का इलाज गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो और उन्हें राहत मिले। इसके लिए ही इण्डियन सोसायटी ऑफ ऑन्कोलॉजी-2022 का आयोजन किया गया है।
यह कहना है डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ.आकाश अग्रवाल का। उन्होंने बताया कि इस वार्षिक सम्मेलन में पूरे भारत से करीब 300 कैंसर विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान विशेषज्ञों ने एडवांस स्टेज के कैँसर पीड़ितों को भी जिंदगी मिले इसके लिए इलाज की तकनीकी तथा जानकारियों को साझा किया।

डा.आकाश के मुताबिक जब कैंसर की बीमारी विकराल रूप ले लेती है,तब मरीज चिकित्सक के पास पहुंचते हैं,जिसके कारण मरीज का इलाज करना तथा उसको बीमारी से निजात दिलाने में समय लगता है और खतर भी ज्यादा रहता है। विशेषकर कैंसर की बीमारी में, यह कॉन्फ्रेंस इसीलिए रखी गयी है,जिससे बढ़ी हुयी कैँसर की बीमारी के इलाज में कैंसर विशेषज्ञ एक साथ आयें और इलाज की उच्च तकनीकों का इस्तेमाल कर मरीज को राहत पहुंचायी जाये।
इस वार्षिक कॉन्फ्रेंस में पूरे भारत से आये विशेषज्ञों में कैंसर सर्जन,कैंसर ऑन्कोलॉजिस्ट,मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट,रेडियोलॉजिस्ट ,पैथोलॉजिस्ट आदि शामिल रहे।
पढ़ें-गोरखपुर: बच्चे पॉकेट मनी के जरिए कर रहे हैं जरूरतमंद रोजेदारों की मदद
