हल्द्वानी: नींबू के दाम से दांत हुए खट्टे, 20 रुपये में बिक रहा एक नींबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महंगाई ने पहले ही घर का बजट बिगाड़ के रखा था अब गर्मी बढ़ने के साथ ही अचानक नींबू के भाव में उछाल आ गया है। दो सप्ताह पहले तक 80 से 120 रुपये प्रति किलो में बिकने वाले नींबू अब 240 से 280 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। गर्मी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महंगाई ने पहले ही घर का बजट बिगाड़ के रखा था अब गर्मी बढ़ने के साथ ही अचानक नींबू के भाव में उछाल आ गया है। दो सप्ताह पहले तक 80 से 120 रुपये प्रति किलो में बिकने वाले नींबू अब 240 से 280 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। गर्मी बढ़ते ही लोग नींबू का इस्तेमाल ज्यादा करने लगते हैं। वहीं माहे रमजान के चलते रोजा इफ्तार में भी नीबू का इस्तेमाल शिकंजी और शरबत बनाने में किया जाता है।

ऐसे में नींबू के दाम बढ़ने से आम लोगों के साथ-साथ रोजेदार भी परेशान हैं। वहीं नींबू की कीमतों ने व्यापारियों के चेहरे पर भी सिकन ला दी है। दरअसल दुकान को बुरी नजर से बचाने के लिए अधिकतर दुकानदार नीबू मिर्च टंगवाते हैं। अब नीबू के दाम बढ़ने पर दुकानदारों को भी नीबू-मिर्च के लिए पंडितजी को अधिक दक्षिणा चुकानी पड़ रही है। आलम यह है कि हल्द्वानी मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में दुकानदार 10 और 20 रुपये के एक नींबू बेच रहे हैं।

हल्द्वानी बाजार में एक दुकान के बाहर टंगा नींबू मिर्च।

वहीं फुटकर ठेलों में 60 रुपये से 70 रुपये पाव तक नीबू बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आमतौर पर गर्मियों के मौसम में सब्जियों की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है। लेकिन इस बार नींबू के दाम बढ़ने से खरीदार भी हैरान और परेशान हैं। यही वजह है कि एक किलो नीबू खरीदने वाला परिवार इन दिनों आधा किलो नीबू खरीदने को मजबूर है।

संबंधित समाचार