कुशीनगर: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, एक की हालत नाजुक
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के समीप हाईवे पर रविवार को सड़क के किनारे खड़े ट्रक से गोरखपुर से बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में टकरा गये। इस घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। …
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के सुबुधिया खुर्द गांव के समीप हाईवे पर रविवार को सड़क के किनारे खड़े ट्रक से गोरखपुर से बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में टकरा गये। इस घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
कसया थानाक्षेत्र के अहिरौली निवासी संजय गुप्ता पुत्र द्वारिका गुप्ता उम्र 27 वर्ष रविवार को बाइक से दोपहर गोरखपुर की तरफ से हाटा की तरफ जा रहे थे। अभी वे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित सुबुधिया खुर्द गांव के समीप पहुंचे ही थे कि इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रक में टकरा गई। इस घटना में बाइक चला रहे संजय गुप्ता की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई।
वहीं बाइक पर पीछे बैठे व्यासमुनि पासवान पुत्र रामकिशन उम्र 23 वर्ष निवासी अहिरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पंहुची एनएचआई की एम्बुलेंस ने इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
यह भी पढ़ें: भारत के सात राज्यों के दौरे पर इजरायल के कृषि अधिकारी, स्मार्ट प्रौद्योगिकियों के बारे में लेंगे जानकारी
