हल्द्वानी: तीसरी मंजिल से गिरकर मासूम की मौत
हल्द्वानी,अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में आठ साल का मासूम बालक तीसरी मंजिल से गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मासूम का परिवार नये घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। मासूम की मौत से परिजनों में मातम है। इंद्रानगर बरेली रोड निवासी शानू पेशे से राजमिस्त्री है और पत्नी व …
हल्द्वानी,अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में आठ साल का मासूम बालक तीसरी मंजिल से गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मासूम का परिवार नये घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। मासूम की मौत से परिजनों में मातम है।
इंद्रानगर बरेली रोड निवासी शानू पेशे से राजमिस्त्री है और पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। हाल ही में शानू ने इंद्रानगर का तीन मंजिला मकान बेच कर गौलापार में नया घर लिया है। बीते शनिवार को परिवार नये घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। इस बीच शानू ने घरेलू सामान निकालने के लिए तीसरी मंजिल की छत पर लगे जाल को खोल दिया। इस दौरान तीसरी मंजिल पर ही शानू का आठ साल का बेटा तनवीर खेल रहा था। जाल के पास पानी पड़ा था। खेलने के दौरान तनवीर का पैर फिसल गया। इससे वह खुले जाल से दूसरी मंजिल पर आ गिरा और बुरी तरह घायल हो गया।
तनवीर को लहूलुहान देख घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को तनवीर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। तनवीर का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है।
