रामनगर: तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आई स्कूटी, पिता-पुत्र घायल
रामनगर, अमृत विचार। काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन निगम की बस की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। रविवार सुबह रामनगर से काशीपुर आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस (यूके 07 पीए 4128) ने स्कूटी (यूके 19-7524) को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दान सिंह (61) और उनका …
रामनगर, अमृत विचार। काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन निगम की बस की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। रविवार सुबह रामनगर से काशीपुर आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस (यूके 07 पीए 4128) ने स्कूटी (यूके 19-7524) को टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी सवार दान सिंह (61) और उनका पुत्र सत्यराज (36) गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दान सिंह मूल रूप से नैनीडांडा धुमाकोट पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं। वर्तमान समय में वह पीरूमदारा में रह रहे हैं।
