हल्द्वानी: जलसंकट से निपटने को अब घोड़ों से होगी पानी की सप्लाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कड़ा रुख अपना लिया है। पेयजल समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों में टैंकरों और पहाड़ी क्षेत्रों में घोड़ों से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही जल संस्थान से कहां कितने टैंकर हैं, इसकी सूची …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कड़ा रुख अपना लिया है। पेयजल समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों में टैंकरों और पहाड़ी क्षेत्रों में घोड़ों से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही जल संस्थान से कहां कितने टैंकर हैं, इसकी सूची बनाने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा इन दिनों जिन स्थानों पर भवनों व दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है, उन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिये हैं, ताकि जिलेभर में पानी की किल्लत को दूर किया जा सके।

इस साल अप्रैल के शुरुआत में ही भीषण गर्मी होने के कारण हल्द्वानी ही नहीं, बल्कि जिलेभर में कई कॉलोनियों में पानी की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है। रमजान और नवरात्र के पर्व पर लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कहीं नलकूप फुक गये हैं तो कहीं पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या बनी हुयी है। जल संस्थान के तमाम प्रयासों के बावजूद कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस वजह से विभिन्न क्षेत्रों के लोग आये दिन जल संस्थान के दफ्तर पर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

पेयजल समस्या का निदान करने के लिए अब जिलाधिकारी ने कमान संभाली है। डीएम ने शहर में होने वाले भवनों के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की योजना तैयार की है। साथ ही पहाड़ पर पानी की समस्या को दूर करने के लिए घोड़ों से पानी पहुंचाने की योजना बनाई है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पेयजल की समस्या से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल संस्थान को टैंकरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही पहाड़ पर जहां टैंकर नहीं जा सकते हैं, वहां घोड़ों से पानी की सप्लाई की योजना तैयार की है, ताकि लोगों को गर्मी के सीजन में पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़े।

संबंधित समाचार