KKR vs DC, IPL 2022: दिल्ली ने कोलकाता को 44 रनों से किया पराजित, 20 ओवर भी नहीं खेल पाई केकेआर
मुम्बई। सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ (51) और डेविड वार्नर (61) के शानदार अर्धशतकों तथा शार्दुल ठाकुर (नाबाद 29) और अक्षर पटेल (नाबाद 22) की तूफानी पारियों के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (35 रन पर चार विकेट) और खलील अहमद (25 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स …
मुम्बई। सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ (51) और डेविड वार्नर (61) के शानदार अर्धशतकों तथा शार्दुल ठाकुर (नाबाद 29) और अक्षर पटेल (नाबाद 22) की तूफानी पारियों के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (35 रन पर चार विकेट) और खलील अहमद (25 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 44 रन से हरा दिया।
दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन का विशाल स्कोर बनाया और कोलकाता को 19.4 ओवर में 171 रन पर थाम लिया। दिल्ली की चार मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि कोलकाता की पांच मैचों में दूसरी हार है।
कुलदीप की घातक गेंदबाजी
16वें ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी से मैच पलट दिया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने पैट कमिंस को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वे तीन गेंदों पर चार रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सुनील नरेन (4) को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। छठी गेंद पर कुलदीप ने उमेश यादव का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। उमेश शून्य पर आउट हुए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 35 रन देकर चार विकेट झटके। 16 ओवर के बाद कोलकाता ने आठ विकेट गंवाकर 152 रन बना लिए हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बिजली विभाग ने 482 विद्युत कनेक्शन की जांचकर 13 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस
