बाराबंकी: तीन रिश्तेदारों में जमकर हुई मारपीट, एक गंभीर, पहुंचा अस्पताल
बाराबंकी। जैदपुर कोतवाली अंतर्गत हरख में स्थित शराब के ठेके पर रविवार की देर शाम तीन रिश्तेदारों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया है। सतरिख बाराबंकी मार्ग पर स्थित देसी शराब ठेके रिश्तेदार शराब पीने के लिए गए थे। इस दौरान उनमें …
बाराबंकी। जैदपुर कोतवाली अंतर्गत हरख में स्थित शराब के ठेके पर रविवार की देर शाम तीन रिश्तेदारों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया है। सतरिख बाराबंकी मार्ग पर स्थित देसी शराब ठेके रिश्तेदार शराब पीने के लिए गए थे। इस दौरान उनमें विवाद शुरू हो गया। तीनों जैदपुर कोतवाली क्षेत्र के ही छेदवा ही निवासी रिश्तेदारी में आए हुए थे। इस मारपीट में भट्ठा का पुरवा निवासी रंजीत गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य रिश्तेदारों संदीप गौतम और सुनील गौतम को भी चोटे आई हैं।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: युवक की जहर के सेवन से संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
