रामपुर: बाइक से गिरी महिला को कार ने रौदा,मौत
दढ़ियाल, अमृत विचार। रविवार की देर शाम मुरादाबाद बाजपुर मार्ग पर बाइक से गिरी महिला को मारुति सवार चालक ने रौंद दिया।जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे महिला के ससुराल के लोग महिला का शव बिना कार्रवाई के अपने साथ ले गए।महिला की मौत के बाद परिजनों का रोते …
दढ़ियाल, अमृत विचार। रविवार की देर शाम मुरादाबाद बाजपुर मार्ग पर बाइक से गिरी महिला को मारुति सवार चालक ने रौंद दिया।जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे महिला के ससुराल के लोग महिला का शव बिना कार्रवाई के अपने साथ ले गए।महिला की मौत के बाद परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल था।
स्वार कोतवाली के गांव गूलर पीपलसाना निवासी मोहम्मद हसन अपनी पत्नी सहाना के साथ अपनी ससुराल जनपद मुरादाबाद के पीपलसाना से आ रहा था।बताया जाता है कि जैसे ही वह दढ़ियाल में कोसी पुल के समीप पहुंचा तो महिला बाइक से गिर गई।बाजपुर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति बैन के चालक ने महिला को रौंद दिया।मारुति वैन का चालक मारुति लेकर मौके से फरार हो गया।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर भी स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी।सूचना पाकर महिला के ससुराल के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सकी।महिला के ससुराल वाले बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए।चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया है, कि महिला के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है। अगर महिला के परिजनों द्वारा तहरीर दी जाएगी तो महिला का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
रामपुर में बाइपास पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, भीषण आग
