आज का राशिफल। 11 अप्रैल, 2022
मेष आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। कलात्मक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे। धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। गृहकार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। भाई-बहनों से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। वृष ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही …
मेष
आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। कलात्मक गतिविधियों से आप जुड़े रहेंगे। धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। गृहकार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। भाई-बहनों से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं।
वृष
ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सस्ते दाम पर मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चिन्ता दूर होगी। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है।
मिथुन
आपकी योग्यता और कार्यशैली की प्रशंसा आपके विरोधी जन भी करेंगे। किसी भी काम को हल्के में न लें। धन को लेकर परेशानी दूर होगी। दोपहर के बाद लव लाइफ में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार के माहौल को लेकर थोड़े अशान्त रहेंगे।
कर्क
दिन की शुरुआत में आन्तरिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। प्रेमी जन के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। शाम तक आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक निकल पायेंगे। व्यापारियों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। युवा अपने करियर को लेकर काफी आशावादी रहेंगे।
सिंह
अपने व्यवहार में ज्यादा परिवर्तन न करें। संवेदनशीलता के कारण आपका मूड स्विंग होता रहेगा। बुद्धिमान लोगों की सलाह अवश्य लें। वातावरण में हो रहे बदलाव को लेकर चिन्तित रहेंगे। आपको दूसरों पर ज्यादा निर्भर नहीं होना चाहिये।
कन्या
प्रशासनिक अधिकारियों को किसी विशेष व बड़े कार्य में सफलता मिल सकती है। मित्र आपका सहयोग करेंगे। दैनिक दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। विद्यार्थी अपने करियर और अध्ययन को लेकर सचेत रहेंगे। घर के रखरखाव में आप विशेष रुचि लेंगे।
तुला
जॉब में आपको विशेष सम्मान मिलेगा। साझेदारी में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। पुराने ऋण को चुकाने का बेहतरीन समय है। अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। घर में अतिथि आ सकते हैं।
वृश्चिक
रचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। जॉब में स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा। राजनीतिक लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। छात्रों को मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
धनु
अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके आत्मविश्वास पर पड़ेगा। दूसरों के मामलों में बिल्कुल हस्तक्षेप न करें। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
मकर
शेयर मार्केट के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे।
कुंभ
अति आत्मविश्वास के कारण आपको नुकसान हो सकता है। कुछ दिनों से किसी पहेली में उलझे हैं तो उसका समाधान आपको मिल जाएगा। समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लायें। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। इन्टरनेट और फोन का सावधानी पूर्वक उपयोग करें।
मीन
संपत्ति मामलों को टालना बेहतर होगा। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। धूप में जाने से आपको बचना चाहिये। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। जॉब में सहकर्मियों से समस्या हो सकती है। अपना काम स्वयं करें, दूसरों पर बिल्कुल भी न छोड़ें।
