Mumbai: रामनवमी पर मानखुर्द में खुराफात, कई गाड़ियां तोड़ीं, गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल बोले- जाति के नाम पर दंगा फैलाने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानखुर्द। मुंबई के मानखुर्द इलाके में रामनवमी पर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने 20 से 25 गाडियों में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। ये घटना देर रात की है। हालांकि घटना के तुरंत बाद पहुंची मुंबई पुलिस के जवानों ने मामले को शांत कराते हुए सभी लोगों को अपने-अपने घर भेज दिया। …

मानखुर्द। मुंबई के मानखुर्द इलाके में रामनवमी पर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने 20 से 25 गाडियों में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। ये घटना देर रात की है। हालांकि घटना के तुरंत बाद पहुंची मुंबई पुलिस के जवानों ने मामले को शांत कराते हुए सभी लोगों को अपने-अपने घर भेज दिया। इलाके में पूरी रात पुलिस के जवान गस्त करते रहे और हर जगह नजर बनाए रखे रहे ताकी किसी प्रकार का बवाल न मचाया जाए।

रात के करीबन 10 बजे 15-20 लड़कों ने मिलकर इलाके में मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ की, फिर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोग इसे 2 समुदाय के बीच हो रहे दंगे का नाम देने लगे ताकी हिंसा भड़क जाए, लेकिन मुंबई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ लड़के रात के 10-11 बजे के बीच इलाके में आये थे। कितनी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, इसकी जानकारी पंचनामे के बाद ही पता चलेगी। उन्होंने कहा कि घटना की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

जांच अभी भी जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो भी इसके पीछे ज़िम्मेदार हैं उनपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मालूम पड़ेगा कि ये दो समुदाय के बीच का झगड़ा है। लेकिन लोगों से अनुरोध है कि वायरल वीडियो के जरिए गलत अफवाह ना फैलाएं। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा है कि कुछ लोग जाति के नाम पर दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वो इसका फ़ायदा उठा सकें।

मुंबई समेत महाराष्ट्र में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर दो धर्म के बीच इस तरह से मतभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानखुर्द और मालवनी इलाक़े में हुई घटना को भी गम्भीरता से लिया गया है और मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें। जो भी इन मामलों के पीछे ज़िम्मेदार होगा उसके ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर ओवैसी बोले- पुलिस की शह पर माहौल को बिगाड़ा गया

संबंधित समाचार