बाराबंकी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में फैली सनसनी
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत रविवार की देर रात बिछलखा गांव में 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से लटकते हुए पाए जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर जिला …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत रविवार की देर रात बिछलखा गांव में 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से लटकते हुए पाए जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर जिला मुख्यालय भेज दिया।
रविवार की देर रात थाना रामनगर के बिछलखा गांव में स्थानीय लोगों द्वारा शिव भोला मिश्रा पुत्र बिंद्रा प्रसाद मिश्रा उम्र 38 वर्ष का शव उसके घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से लटकते हुए देखे जाने की सूचना ने गांव भर में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देखे जाने की खबर शिव भोला के भाई बृज किशोर मिश्रा को दे दी। जोकि उसी गांव में दूसरे मोहल्ले में रहता है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे भाई बृजकिशोर व उसके पुत्र करन मिश्रा ने घटना की जानकारी लखनऊ में रह रहे अपने दोनों चाचा राज नारायण व बृज मोहन मिश्रा को दे दी। इसके साथ ही स्थानीय थाने पर भी फोन कर मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी।
मृतक शिव भोला के भतीजे करन मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हम सभी की मदद से चाचा को पेड़ से उतारा। जब हमने व पुलिस वालों ने चाचा को उतार कर जमीन पर रखा। उनके दोनों हाथ अंगोछे से बंधे हुए थे।
यहां पर परिजनों का आरोप है कि किसी ने हमारे भाई शिव भोला की हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया है। यह कैसे संभव है की फांसी लगाने वाले व्यक्ति के दोनों हाथ बंधे हो और वह खुद पेड़ से लटक कर फांसी लगा ले।
वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीती देर रात 9:00 बजे के करीब बिछालखा गांव में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला विच्छेदन गृह भेज दिया गया है।
पढ़ें- गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को लगी गोली, हुआ गिरफ्तार
