रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरों से पहले करेंगे यह खास काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ड्रीम वेडिंग को लेकर चर्चा बनी है। शादी को यादगार बनाने के लिए कपूर खानदान और भट्ट परिवार में तैयारियां चल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कपल की शादी ट्रेडिशनल पंजाबी स्टाइल में होगी। ऐसी खबर है कि आलिया और रणबीर अपनी शादी के दिन …

मुंबई। बॉलीवुड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ड्रीम वेडिंग को लेकर चर्चा बनी है। शादी को यादगार बनाने के लिए कपूर खानदान और भट्ट परिवार में तैयारियां चल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कपल की शादी ट्रेडिशनल पंजाबी स्टाइल में होगी। ऐसी खबर है कि आलिया और रणबीर अपनी शादी के दिन पहले वाउ सेरेमनी के साथ अपने वेडिंग डे को स्पेशल बना सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रणबीर और आलिया ने एक-दूसरे के लिए एक नोट बनाया है जिसे वो वेडिंग डे पर शेयर करेंगे। अब ये कोई कविता है या फिर दिल की बात कहने का कोई और स्टाइल ये तो शादी वाले दिन ही पता चलेगा।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने भी रिंग और वाउ सेरेमनी के साथ खास अंदाज में शादी की थी। अब आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे।

पढ़ें-गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार