South Africa vs Bangladesh: दूसरे टेस्ट मैच पर कोरोना का साया, दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी संक्रमित
एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका और बंगलादेश के बीच यहां जारी दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में कोरोना ने एक बार फिर सेंध लगाई है। मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज सारेल इरवी और तेज गेंदबाज वियान मल्डर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। शेष मैच के लिए दोनों खिलाड़ियों की जगह क्रमश: खाया जोंडो और ग्लेनटन …
एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका और बंगलादेश के बीच यहां जारी दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में कोरोना ने एक बार फिर सेंध लगाई है। मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज सारेल इरवी और तेज गेंदबाज वियान मल्डर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। शेष मैच के लिए दोनों खिलाड़ियों की जगह क्रमश: खाया जोंडो और ग्लेनटन स्टरमैन को प्लेइंग इलेवन (एकादश) शामिल किया गया है।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी शुएब मांजरा के हवाले से कहा गया, “ यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, लेकिन अप्रत्याशित नहीं है, क्योंकि इस दौरे को प्रबंधित इवेंट पर्यावरण प्रोटोकॉल के तहत कराने का निर्णय लिया गया था, न कि सख्त बायो-बबल प्रोटोकॉल के तहत।
यह निर्णय कोरोना महामारी के संदर्भ में देश की आपदा प्रबंधन अधिनियम के विपरित नीति और उस बड़े मानसिक तनाव के कारण लिया गया था, जो बायो-बबल वातावरण उत्पन्न करता है। ” मांजरा ने कहा, “ एरवी और मल्डर ने बीमार महसूस करने की सूचना दी और वे दोनों सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए। दोनों खिलाड़ी इस समय टीम होटल में क्वारंटीन में हैं और टीम के मेडिकल स्टाफ की देखरेख में हैं।”
उल्लेखनीय है कि पोर्ट एलिजाबेथ में रहने वाले बंगलादेश के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो भी कोरोना संक्रमित होने के चलते टीम के साथ मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी कोच चार्ल लैंगवेल्ट और टीम के सुरक्षा अधिकारी जुनैद वाडी भी डरबन में पहले टेस्ट के दौरान कोरोना की चपेट में आए थे और इस कारण वे दोनों भी मौजूदा दूसरे मैच में उपलब्ध नहीं हैं। छह वनडे मैच खेल चुके जोंडो ने आज टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जबकि फरवरी में क्राइस्टचर्च में अपना पहला टेस्ट खेलने वाले स्टरमैन ने दूसरा मैच खेला।
