IPL 2022 : डरहम ने शुरू की युजवेंद्र चहल के आरोपों की जांच, इन खिलाड़ियों ने मुंह पर टेप लगा कमरे में किया था बंद
नई दिल्ली। काउंटी टीम डरहम ने कहा है कि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल द्वार उनके मुख्य कोच जेम्स फ्रैंकलिन (James Franklin) पर लगाये गये शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर वह न्यूजीलैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज से ‘निजी तौर पर’ बात करेंगे। इस साल के शुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में …
नई दिल्ली। काउंटी टीम डरहम ने कहा है कि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल द्वार उनके मुख्य कोच जेम्स फ्रैंकलिन (James Franklin) पर लगाये गये शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर वह न्यूजीलैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज से ‘निजी तौर पर’ बात करेंगे। इस साल के शुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में चहल ने 2011 की घटना को याद किया था, जब मुंबई इंडियन्स के उनके साथी फ्रैंकलिन और आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने उस साल चैंपियन्स लीग फाइनल में जीत का जश्न मनाते हुए उन्हें बांध दिया था।
रात भर के लिए कमरे में अकेला छोड़ दिया था
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार डरहम ने बयान में कहा, ‘‘हम 2011 की एक घटना से जुड़ी हाल की रिपोर्टों से अवगत हैं, जिसमें हमारे कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का नाम आया है।’’ उसने कहा, ‘‘हमारे कर्मचारी से जुड़े किसी भी मसले पर क्लब तथ्यों का पता करने के लिये संबंधित पक्षों से निजी तौर पर बात करेगा।’’ चहल ने यह भी आरोप लगाया था कि इन दोनों ने उनका मुंह टेप से बंद कर दिया था और उन्हें रात भर के लिये कमरे में अकेला छोड़ दिया था। फ्रैंकलिन 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियन्स का हिस्सा रहे थे। उन्हें 2019 के शुरू में डरहम का कोच नियुक्त किया गया था।
‘साइमंड्स और फ्रैंकलिन ने मेरे हाथ-पांव बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दी
चहल ने कहा था, ‘‘यह 2011 की घटना है जब मुंबई इंडियन्स ने चैंपियन्स लीग जीती थी। हम चेन्नई में थे। उसने (साइमंड्स) बहुत अधिक ‘फलों का जूस’ पी लिया था।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे नहीं पता कि वे क्या सोच रहे थे लेकिन उसने और जेम्स फ्रैंकलिन ने मिलकर मेरे हाथ पांव बांध दिये थे और कहा कि अब तुम खोलकर दिखाओ। वे नशे में इतने अधिक धुत थे कि उन्होंने मेरे मुंह पर टेप चिपका दी और पार्टी के दौरान पूरी तरह से मेरे बारे में भूल गये।’’ चहल ने कहा, ‘‘वे वहां से चले गये। सुबह कोई कमरा साफ करने के लिये आया और उसने मुझे देखा। उसने कुछ अन्य को बुलाया और मुझे बंधनमुक्त किया।’’
जब एक खिलाड़ी ने चहल को 15वें मंजिल से नीचे लटका दिया था
चहल के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने कभी इसके लिये उनसे माफी नहीं मांगी। फ्रैंकलिन और साइमंड्स के खिलाफ आरोप तब सामने आये जब इस लेग स्पिनर ने एक अन्य घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 2013 में बेंगलुरू में आईपीएल मैच के बाद पार्टी में नशे में धुत एक खिलाड़ी ने उन्हें होटल के 15वें मंजिल से नीचे लटका दिया था।
ये भी पढ़ें : South Africa vs Bangladesh: दूसरे टेस्ट मैच पर कोरोना का साया, दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी संक्रमित
