सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के पास शीघ्र पहुंचे एम्बुलेंस- ऊषा शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने कहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के पास एम्बुलेंस शीघ्र पहुंचनी चाहिए जिससे घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचया जा सके। शर्मा ने सचिवालय में राज्य यातायात प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए आज यह बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश …

जयपुर। राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने कहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के पास एम्बुलेंस शीघ्र पहुंचनी चाहिए जिससे घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचया जा सके। शर्मा ने सचिवालय में राज्य यातायात प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए आज यह बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना से संबंधित संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जिलों तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उचित समन्वय के साथ कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए जिसके तहत सड़क दुर्घटना में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को इनाम राशि स्वरूप पांच हजार रूपए प्रदान किए जाते है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के हॉर्डिंग्स सड़कों के अलावा ग्राम पंचायत तथा थानों में भी लगाए जाने चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जो जिला यातायात प्रबंधन समिति बनी हुई है वहां पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित बैठक की जानी चाहिए तथा इस संबंध में अधिकारियों का प्रशिक्षण भी होना चाहिए। उन्होंने परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए बनाई गई कार्ययोजना की तारीफ करते हुए कहा कि सभी जिलों एवं विभागों को इसकी अनुपालना करनी चाहिए।

बैठक में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने आई -रेड (इन्टीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) का प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि इस एप के उपयोग से सड़क दुर्घटना से संबंधी लाइव डेटा प्राप्त हो जाता है जिससे दुर्घटना स्थल पर एम्बुलेंस शीघ्र पहुंचाई जा सकें। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त महेन्द्र सिंह सोनी ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं में सड़क सुरक्षा संबंधी नवाचार, सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभागीय प्रयास, मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा पुरूस्कार सहित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समझाया।

 

 

ये भी पढ़ें-

तेलंगाना सरकार धान खरीदे या मुख्यमंत्री इस्तीफा दें- भाजपा 

संबंधित समाचार