अयोध्या: रामनवमी मेले से लौटने लगे हैं भक्त, गठरी लादे जाते दिखे श्रद्धालु
अयोध्या। रामनवमी मेले में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु अपने आराध्य का दीदार कर गंतव्य को लौटना शुरू कर दिए हैं। नंगे पांव व हाथों व सिर पर गठरी लादे बस अड्डे व रेलवे स्टेशनों की तरफ रुख करते देखे गए। मेले में प्रदेश के अलावा भी अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। हालांकि प्रशासन ने मेले …
अयोध्या। रामनवमी मेले में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु अपने आराध्य का दीदार कर गंतव्य को लौटना शुरू कर दिए हैं। नंगे पांव व हाथों व सिर पर गठरी लादे बस अड्डे व रेलवे स्टेशनों की तरफ रुख करते देखे गए। मेले में प्रदेश के अलावा भी अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। हालांकि प्रशासन ने मेले के अतिरिक्त बसें व ट्रेनों में बोगियां बढ़ा दी थीं, जिससे उन्हें अपने घर लौटने में काफी सहुलियत मिल रही है।
2 अप्रैल से शुरू हुए चैत्र रामनवमी के प्रांतीय मेले में दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। अष्टमी व नवमी पर अयोध्या में भक्तों की संख्या की संख्या का अंदाजा नहीं लग सका है, लेकिन सुबह-शाम जिस तरह से भक्तों का रेला चल रहा था कि उससे अनुमान लगाना मुश्किल भी नहीं है।
नवमी पर भगवान राम का प्रकटोत्सव देखने के बाद श्रद्धालुओं ने घरों की वापसी शुरू कर दी है। बलिया से आए त्रिभुवन प्रजापति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 6 अप्रैल को यहां आए थे। दर्शन करने के बाद वह लौट रहे हैं। उन्होंने बताया अयोध्या का मनोरम दृश्य देख उन्हें बहुत खुशी हुई।
सीतापुर से आए दीनानाथ ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर काफी खरीदारी भी कर ली है। अब यहां से सामान ले जाना भारी पड़ रहा है। मेला शुरू होने से पहले मंडलायुक्त ने प्रशासन से मेलार्थियों के लिए अलग से बसें चलवाई थीं। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं के लौटने का क्रम 12 अप्रैल तक चलता रहेगा।
पढ़ें- तेल की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर ईंधन का इस्तेमाल कम करें: जगदीप धनखड़
