नैनीताल: मनोरा रेंज के जंगल में धधकी आग, आधा हेक्टेयर जंगल जला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मनोरा रेंज के जंगल में सोमवार को आग धधक गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वनाधिकारियों ने बताया कि आग से करीब आधा हेक्टेयर जंगल जलकर नष्ट हो गया है। जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो …

नैनीताल, अमृत विचार। मनोरा रेंज के जंगल में सोमवार को आग धधक गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वनाधिकारियों ने बताया कि आग से करीब आधा हेक्टेयर जंगल जलकर नष्ट हो गया है।
जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वन विभाग की पूरी तैयारियों के दावे के बाद भी जंगल धधक रहे हैं।

रविवार को किसी अराजक तत्व ने मनोरा रेंज के खुर्पाताल क्षेत्र में स्थित जंगल में आग लगा दी। आग को फैलता देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंची टीम ने काफी मेहनत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। मनोरा रेंज के वन क्षेत्रा‌धिकारी बीएस मेहता ने बताया कि किसी अराजक तत्व द्वारा खुर्पाताल के कंपार्ट संख्या एक के जंगल में आग लगा दी थी। सूचना पाकर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग से आधा हेक्टेयर जंगल को नुकसान हुआ है।

संबंधित समाचार