अयोध्या: तांत्रिक बनाना चाहता था अवैध संबंध, युवती ने मना किया तो कर दी थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटरंगा/अयोध्या। लगभग 5 माह पूर्व पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने गांव के ही एक तांत्रिक के विरुद्ध पटरंगा थाने में नामजद तहरीर दी थी, जिसे पटरंगा …

पटरंगा/अयोध्या। लगभग 5 माह पूर्व पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने गांव के ही एक तांत्रिक के विरुद्ध पटरंगा थाने में नामजद तहरीर दी थी, जिसे पटरंगा पुलिस ने गांव के बाहर जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से अवैध संबंध बनाना चाहा ना मानने पर उसकी गला दबाकर गन्ने के खेत में ही हत्या कर दी थी।

पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। परिवारजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। रिपोर्ट में गला दबाकर मौत होने की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने गांव के ही तांत्रिक भगेलू पुत्र गद्दर के विरुद्ध पटरंगा थाने में नामजद तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि आरोपी ने तंत्र मंत्र के बहाने गांव के बाहर एक पेड़ से भेटने के लिए बुलाया था, लेकिन अधिक शाम होने के कारण जब युवती घर नहीं आई तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

बीते 11 दिसंबर को उसका गन्ने के खेत में शव मिला, तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पटरंगा पुलिस ने रविवार की शाम को गांव के बाहर एक जंगल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। रूदौली पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी ने कबूला है कि मैंने अपने तंत्र मंत्र विद्या के बहाने उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहा था, लेकिन युवती नहीं मानी और सभी से बताने के लिए कहने लगी। इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: विदेश भेजने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

संबंधित समाचार