अयोध्या: चुनाव में बेहतर भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को आईजी ने किया सम्मानित
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में कर्तव्यनिष्ठ भूमिका अदा करने के लिए आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। आईजी कार्यालय में यह सम्मान दिया गया। परिक्षेत्र स्तर पर गठित चुनाव सेल में नियुक्त उपनिरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य आरक्षी अरविंद सिंह, रामआसरे सरोज, राजेश कुमार व आरक्षी सूर्य प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, अरविंद …
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में कर्तव्यनिष्ठ भूमिका अदा करने के लिए आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। आईजी कार्यालय में यह सम्मान दिया गया। परिक्षेत्र स्तर पर गठित चुनाव सेल में नियुक्त उपनिरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य आरक्षी अरविंद सिंह, रामआसरे सरोज, राजेश कुमार व आरक्षी सूर्य प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, दिव्य प्रकाश पाठक और पवन कुमार को अपने पदीय कर्तव्यों में व्यक्तिगत रुचि लेकर पूरी निष्ठा, कठोर परिश्रम, ईमानदारी के लिए सम्मान दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्रीय सोशल मीडिया सेल के उपनिरीक्षक रणजीत यादव, आरक्षी पवन कुमार सिंह व संतोष कुमार को भी सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: तांत्रिक बनाना चाहा था अवैध संबंध, युवती ने मना किया तो कर दी थी हत्या
