गरमपानी: डामर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, नारेबाजी की
गरमपानी, अमृत विचार। क्वारब क्षेत्र में संचालित डामर प्लांट से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही कोसी नदी में गंदगी डाले जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। गुस्साये ग्रामीण डामर प्लांट परिसर में जा धमके और प्लांट लगाने के विरोध में नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को शांत …
गरमपानी, अमृत विचार। क्वारब क्षेत्र में संचालित डामर प्लांट से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही कोसी नदी में गंदगी डाले जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। गुस्साये ग्रामीण डामर प्लांट परिसर में जा धमके और प्लांट लगाने के विरोध में नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कराया। तय हुआ कि एसडीएम कार्यालय में प्लांट संचालक अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेगा तभी प्लांट का संचालन होगा। फिलहाल डामरीकरण प्लांट का संचालन बंद कर दिया गया है।
क्वारब क्षेत्र के कई ग्रामीण सोमवार को क्वारब- मौना मार्ग पर लगे डामर प्लांट में जा धमके और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि डामरीकरण प्लांट से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरित प्रभाव पड़ रहा है। आरोप लगाया कि बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के ही डामर प्लांट स्थापित कर दिया गया है।
सूचना पर क्वारब चौकी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कराया। तय हुआ कि प्लांट संचालक एसडीएम कार्यालय में अनापत्ति प्रमाणपत्र दिखाने के बाद ही प्लांट का संचालन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में इंदर सिंह, गोपाल सिंह, नीमा लटवाल, नर सिंह, महेंद्र सिंह, हर्ष सिंह, हरेंद्र सिंह, संजय सिंह, परुली देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
