बाराबंकी: एसपी ने मतगणना ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक, दिये जरूरी दिशा-निर्देश
बाराबंकी। सोमवार को विधान परिषद चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बैठक कर चुनाव को शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने को लेकर आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के साथ-साथ पुलिस की साख को बनाये रखने एवं स्ट्रांग …
बाराबंकी। सोमवार को विधान परिषद चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बैठक कर चुनाव को शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने को लेकर आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के साथ-साथ पुलिस की साख को बनाये रखने एवं स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर नजर रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारियों को पूरी सजगता बरतने को भी कहा।
यह भी पढ़ें: यूपी सरकार ने टैबलेट व स्मार्टफोन की आपूर्ति न करने वाली कंपनियों पर लगाया 14 करोड़ रुपए का जुर्माना
