Charleston Open: सानिया-लूसी की जोड़ी चार्ल्सटन फाइनल में हारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चार्ल्सटन। भारतीय अनुभवी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक रिपब्लिक की उनकी जोड़ीदार लूसी हरडेका ने महिला युगल के फाइनल में स्लोवेनिया की आंद्रेजा क्लेपैक और पोलैंड की मगदा लिनेट से हारने के बाद उप विजेता के रूप में अपना डब्ल्यूटीए चार्ल्सटन ओपन अभियान खत्म किया। सानिया-लूसी की जोड़ी रविवार को यहां फाइनल में आंद्रेजा-मगदा …

चार्ल्सटन। भारतीय अनुभवी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक रिपब्लिक की उनकी जोड़ीदार लूसी हरडेका ने महिला युगल के फाइनल में स्लोवेनिया की आंद्रेजा क्लेपैक और पोलैंड की मगदा लिनेट से हारने के बाद उप विजेता के रूप में अपना डब्ल्यूटीए चार्ल्सटन ओपन अभियान खत्म किया।

सानिया-लूसी की जोड़ी रविवार को यहां फाइनल में आंद्रेजा-मगदा की जोड़ी से तीन सेटों के संघर्ष में 2-6, 6-4, 7-10 से हार गई।
सानिया-लूसी ने इससे पहले सेमीफाइनल में झांग शुआई और कैरोलिन डोलेहाइड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-2, 4-6, 10-8 से हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल में एलेक्सा गुआराची-जेसिका पेगुला की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को पराजित किया।

उल्लेखनीय है कि छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली 35 वर्षीय सानिया मिर्जा ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह 2022 सीजन के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: संदिग्ध हालातों में हुई नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार