खरगोन हिंसा को लेकर ओवैसी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- एमपी में कानून के शासन पर भीड़तंत्र हावी हो चुका है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। ऑल AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। ओवैसी ने निशाना साधते हुए कहा कि, एमपी में कानून के शासन पर भीड़तंत्र …

हैदराबाद। मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। ऑल AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। ओवैसी ने निशाना साधते हुए कहा कि, एमपी में कानून के शासन पर भीड़तंत्र हावी हो चुका है। भले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान की विचारधारा मस्जिदों को नापाक करने और बुजुर्गों पर हमले को सही ठहराती हो, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि वे संवैधानिक पद पर बैठे हैं। जनता की जान-माल की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है।

वहीं ओवैसी ने आगे कहा कि सत्ता के नशे में गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि आज उनकी सरकार है, कल नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें-

बिहार: बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

 

 

संबंधित समाचार