बरेली: जीत के बाद महाराज सिंह ढोल नगाड़ों के साथ पहले पहुंचे केशव कृपा भवन बाद में पार्टी कार्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमएलसी चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह के भारी मतों से विजयी होने के बाद जूलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों के साथ महाराज सिंह संजय कम्यूनिटी हॉल से पहले केशव कृपा भवन पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद भाजपा के पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए। उनके …

बरेली, अमृत विचार। एमएलसी चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह के भारी मतों से विजयी होने के बाद जूलूस निकाला गया। ढोल नगाड़ों के साथ महाराज सिंह संजय कम्यूनिटी हॉल से पहले केशव कृपा भवन पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद भाजपा के पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए। उनके साथ इस मौके पर भाजपा के तमाम पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी। मगर जूलूस निकलते समय तक संजय कम्यूनिटी हॉल से सभी विधायक जा चुके थे।

जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत
संजय कम्यूनिटी हॉल से निकलने के बाद विजयी हुए महाराज सिंह कुछ दूर तक पैदल ही चले। जहां लोगों ने बीच-बीच में उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। बाद में वह गाड़ी में बैठकर केशव कृपा भवन के लिए रवाना हो गए। पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद महाराज सिंह फरीदपुर अपने घर के लिए रवाना हो गए।

महाराज सिंह को मिले कुल 4227 वोट
बताते चलें कि इस चुनाव में महाराज सिंह को कुल 4227 वोट मिले हैं। जबकि सवा के मशकूर अहमद को केवल 401 वोट ही मिले। निर्दलीय अच्छन अंसारी ने 16 वोट अपने खाते में किए। जबकि 108 वोटों को निरस्त कर दिया गया।

जूलूस के समय यह लोग रहे मौजूद
विजय जूलूस के समय कुंवर महाराज सिंह के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, वीरेंद्र सिंह वीरू, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना, शिवेंद्र नाथ चौबे, आदेश प्रताप सिंह, बंटी ठाकुर, शिव प्रताप सिंह, आंवला जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें-

बरेली एलएलसी चुनाव मतगणना: 3826 वोटों से भाजपा के कुंवर महाराज सिंह ने सपा को दी मात

 

संबंधित समाचार