IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, दीपक चाहर पूरे आईपीएल सीजन से हुए बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल)  में लगातार चार मैच हार चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। दीपक को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान पैर में चोट लगी थी। …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल)  में लगातार चार मैच हार चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। दीपक को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान पैर में चोट लगी थी। उनके क्वाड्रिसेप्स मसल्स इंजर्ड हो गए थे। इसके रीहैब के लिए वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी गए। पैर की चोट तो ठीक हो रही थी। लेकिन, तभी दीपक पीठ चोटिल करवा बैठे।

सीएसके ने दीपक को 14 करोड़ में खरीदा था
वहीं चेन्नई के लिए पावरप्ले में चाहर का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 58 पारियों में पावरप्ले के अंदर 42 विकेट लिए हैं और 7.61 की इकोनॉमी रेट से रन खर्चे हैं।  वजह से बेंगलुरु में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन तक दीपक चेन्नई का ही हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रीटेन नहीं किया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में दीपक को बड़ी बोली लगाकर फिर से टीम के साथ जोड़ा गया।

63 मैचों में लिए हैं 59 विकेट
दीपक ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 63 मैचों में 59 विकेट लिए हैं। वे हाल-फिलहाल बल्ले से भी कमाल दिखाने लगे थे। इस कारण उन्हें एक ऑलराउंडर के तौर पर देखा जाने लगा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद भी उन्होंने कुछ मौकों पर भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं।

ये भी पढ़ें : New Zealand Cricket Awards : ट्रेंट बोल्ट और सोफी डिवाइन को चुना गया ‘टी20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर ऑफ द ईयर’, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

संबंधित समाचार