आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ हुई पोस्टपोन, जानें नई तारीख
मुंबई। ‘आर्टिकल 15’ के बाद आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक और फिल्म लेकर आ रही है। इस फिल्म का नाम ‘अनेक’ है। फिल्म से आयुष्मान के अब तक कुछ लुक सामने आ चुके हैं। AYUSHMANN KHURRANA: 'ANEK' NEW RELEASE DATE… #Anek – starring #AyushmannKhurrana, which was initially slated for release on 13 …
मुंबई। ‘आर्टिकल 15’ के बाद आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक और फिल्म लेकर आ रही है। इस फिल्म का नाम ‘अनेक’ है। फिल्म से आयुष्मान के अब तक कुछ लुक सामने आ चुके हैं।
AYUSHMANN KHURRANA: 'ANEK' NEW RELEASE DATE… #Anek – starring #AyushmannKhurrana, which was initially slated for release on 13 May 2022 – will now arrive on 27 May 2022… Directed by #AnubhavSinha… Produced by #BhushanKumar, #KrishanKumar and #AnubhavSinha… NEW POSTER… pic.twitter.com/BbDHmepoF5
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 12, 2022
इस फिल्म की शूटिंग अनुभव सिन्हा ने नॉर्थ ईस्ट में की थी। ये फिल्म इसी साल 13 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया। अब ये फिल्म 2 हफ्ते बाद 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया है।
आयुष्मान खुराना ने हाल ही में इस फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि अनेक साल 2022 की मेरी पहली रिलीज होगी। अनेक एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है और ये एक शक्तिशाली फिल्म है। क्योंकि इसे दर्शकों के बीच देशभक्ति की भावना को जगाएंगी।”
पढ़ें- ‘आदिपुरुष’ में काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं सोनल चौहान
