सोनाक्षी सिन्हा की फोटोज देख फैंस दे बैठे दिल, कमेंट में लिखी यह बात
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने ग्लैमरस लूक से सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती हैं। उनके ग्लैमरस लूक की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की जिसकी वजह से वह सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं।आपको बतादें कि सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने ग्लैमरस लूक से सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती हैं। उनके ग्लैमरस लूक की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की जिसकी वजह से वह सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं।
आपको बतादें कि सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी का यह अवतार फैंस को बेहद पसंद आता है। उनकी खूबसूरती ने फैंस का दिल चुरा लिया है।
सोनाक्षी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर रही है, जिसमें सोनाक्षी ने ग्रीन कलर के शॉर्ट ड्रेस में फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने हाई स्लिट ड्रेस पहना है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आर्ट के बारे में बात करते हैं बेबी। फोटोज में आप देख सकते है कि सोनाक्षी अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी अदाओं ने फैंस का दिल लूट लिया है।
सोनाक्षी के पैर में बना टैटू सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। उनकी फोटोज देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। फैंस की उनकी फोटोज से नजरें नहीं हट रही हैं।
सोनाक्षी की बोल्ड तस्वीर पर एक फैन ने लिखा-गॉर्जियस यार सोना, वहीं दूसरे फैन ने लिखते है- खूबसूरत। कई फैंस ने सोनाक्षी के पोस्ट पर फायर इमोजी भी पोस्ट की है।
यह भी पढ़ें-शाहजहांपुर पीलीभीत MLC सीट पर BJP का कब्जा, डॉ. सुधीर जीते
