रुद्रपुर: दुकान में गिफ्ट लेने गई महिला से छेड़छाड़, भीड़ ने लगाई आरोपी दुकानदार की धुनाई
रुद्रपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक दुकानदार को महिला ग्राहक से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी दुकानदार की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक दुकानदार को महिला ग्राहक से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी दुकानदार की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की बात कह रही है।
जानकारी के मुताबिक, खेड़ा निवासी महिला मंगलवार सुबह मोहल्ले के ही एक गिफ्ट की दुकान में सामान खरीदने गई थी। इस दौरान दुकानदार ने महिला का हाथ खींचकर दुकान के अंदर खींचने की कोशिश की। महिला के अनुसार, वह गिफ्ट के सामान का रेट कम करने का आग्रह कर रही थी। इस दौरान दुकानदार अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिसके बाद आरोपी दुकानदार की धुनाई लगा दी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
