हल्द्वानी: नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वारसी कॉलोनी टनकपुर रोड निवासी एहसान (35) पुत्र इस्लाम यहां पत्नी रहीला के साथ रहता है। रहीला एक प्राइवेट अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती है। सोमवार की रात रहीला …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

वारसी कॉलोनी टनकपुर रोड निवासी एहसान (35) पुत्र इस्लाम यहां पत्नी रहीला के साथ रहता है। रहीला एक प्राइवेट अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती है। सोमवार की रात रहीला अस्पताल में काम पर गई थी। घर में एहसान अकेला था। रात के वक्त उसने घर में पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी।

भोर में रहीला ने एहसान को कई फोन किये। जब फोन नहीं उठा तो आशंकित होकर भतीजे को घर भेजा। घर पहुंचे भतीजे ने भीतर का नजारा देखा तो होश फाख्ता हो गए। पंखे के कुंडे से एहसान की लाश लटक रही थी। उसने इसकी सूचना रहीला को दी। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। एहसान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आशंका जतायी जा रही है कि एहसान नशे का आदी था और नशा न मिलने के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा।

संबंधित समाचार