हल्द्वानी: अतिक्रमण हटाने को तैयार हो रही अधिकारियों की सूची
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे की 29 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिये रेलवे ने अपनी योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान रेलवे की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों की सूची बरेली डिवीजन में तैयार हो रही है। एक दो दिन में सूची तैयार हो जायेगी। अतिक्रमण …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे की 29 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिये रेलवे ने अपनी योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान रेलवे की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों की सूची बरेली डिवीजन में तैयार हो रही है। एक दो दिन में सूची तैयार हो जायेगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले ये अधिकारी हल्द्वानी में डेरा जमा लेंगे।
पिछले कई सालों से रेलवे की 29 एकड़ भूमि पर कब्जा है। अतिक्रमण हटाने के लिये रेलवे ने कई प्रयास किये लेकिन हर बार राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते असफलता ही हाथ लगी। पिछले दिनों रेलवे के अधिकारी जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के पास पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के लिये मदद मांगी। जिलाधिकारी ने रेलवे अधिकारियों को मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का मास्टर प्लान डीएम को सौंप दिया।
इधर, रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। डिवीजन में उन अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है जो अतिक्रमण हटाने के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। डीआरएम के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूची बनाने का कार्य शुरू हो गया है। एक दो दिन में सूची तैयार हो जायेगी।
