हल्द्वानी: पिछले साल के मुकाबले बढ़ी 70 लाख यूनिट बिजली की खपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बबीता पटवाल, अमृत विचार, हल्द्वानी। गर्मियों में तापमान दिन-प्रतिदिन रिकार्ड तोड़ रहा है। ऐसे में शहर में बिजली की मांग भी बढ़ गयी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 70 लाख यूनिट बिजली की मांग बढ़ गयी है। अप्रैल के अंत तक इसमें और बढ़ोतरी का अंदेशा जताया जा रहा है। ऊर्जा निगम से …

बबीता पटवाल, अमृत विचार, हल्द्वानी। गर्मियों में तापमान दिन-प्रतिदिन रिकार्ड तोड़ रहा है। ऐसे में शहर में बिजली की मांग भी बढ़ गयी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 70 लाख यूनिट बिजली की मांग बढ़ गयी है। अप्रैल के अंत तक इसमें और बढ़ोतरी का अंदेशा जताया जा रहा है।

ऊर्जा निगम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 2021 मार्च में 69.955 मिलियन यूनिट बिजली की खपत थी। इस वर्ष 2022 में केवल मार्च में ही 77.121 मिलियन यूनिट की खपत हुयी है। इसका मतलब केवल एक ही माह में 70 लाख यूनिट की खपत बढ़ गयी है। यह हाल तब है जब ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लगातार कटौती हो रही है। निगम के अधिकारियों के अनुसार अप्रैल के अंत तक बिजली की खपत और बढ़ सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में 40 लाख यूनिट कम बिजली मिल रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है।

कूलिंग उत्पादों की मांग बढ़ी
हल्द्वानी। गर्मियों के रोजाना बढ़ते तापमान के साथ कूलिंग उत्पादों का बाजार भी गर्मा गया है। इन दिनों विक्रेताओं की जमकर कमाई हो रही है। पिछले दो साल के मुकाबले इस साल कूलिंग उत्पादों की मांग बढ़ गई है। इससे जहां एक ओर व्यापारियों के चेहरों पर खुशी है तो वहीं महंगाई से लोगों की जेब ढीली हो रही है। यहीं नहीं एसी, कूलर आदि के अधिक इस्तेमाल से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। इससे ऊर्जा निगम के अधिकारियों का सिरदर्द बढ़ गया है।

मार्च में इतनी गर्मी बढ़ने का अनुमान नहीं था। बढ़ते तापमान से अप्रैल के अंत तक बिजली की खपत और बढ़ सकती है। एक ही माह में 70 लाख यूनिट की खपत बढ़ गयी है।

– अतुल सिंह गर्ब्याल, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम

संबंधित समाचार