रुद्रपुर: खेल शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल शिक्षक पर एक छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। इसी को लेकर मंगलवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने शिक्षक पर तमाम आरोप लगाये हैं। मंगलवार को महाविद्यालय के कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। उनका कहना था …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल शिक्षक पर एक छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। इसी को लेकर मंगलवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने शिक्षक पर तमाम आरोप लगाये हैं।

मंगलवार को महाविद्यालय के कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि खेल विभाग के एक शिक्षक कॉलेज की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर छेड़खानी करते हैं। छात्रों ने बताया कि सोमवार को खेल शिक्षक ने छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज किया।

इसकी वजह से छात्रा बहुत तनाव में है। कहा कि इस शिक्षक पर पहले भी छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप लग चुका है और वह अपनी कारगुजारी से बाज नहीं आ रहे हैं। छात्रों ने इसकी शिकायत प्राचार्य से करने की बात कही हैं। इस पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमल किशोर पांडेय का कहना है कि फिलहाल उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

संबंधित समाचार