मुरादाबाद : इंस्पेक्टर सिविल लाइंस का घेराव करेगा अंबेडकर संघ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय अंबेडकर संघ ने इंस्पेक्टर सिविल लाइंस पर दूसरे पक्ष से हमसाज होने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह 11 बजे घेराव करने का निर्णय लिया है। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक शहर में दंगा करा कर योगी सरकार की छवि को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय अंबेडकर संघ ने इंस्पेक्टर सिविल लाइंस पर दूसरे पक्ष से हमसाज होने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह 11 बजे घेराव करने का निर्णय लिया है। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक शहर में दंगा करा कर योगी सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

अंबेडकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने बताया कि संघ परंपरागत तरीके से बाबा साहब का जन्मोत्सव समारोह मनाता चला आ रहा है। मगर पिछले कुछ वर्षों से एक अन्य संस्था डॉ. अंबेडकर मैमोरियल कमेटी को भी कुछ समय के लिए केवल पुरस्कार वितरण की अनुमति मिलने लगी थी। इस कमेटी ने 2018 में खुले मंच से हिंदू देवी देवताओं और मंत्री गुलाब देवी का भी अपमान किया था।

इसके बाद एसपी सिटी द्वारा मैमोरियल कमेटी को जनसभा नहीं करने के सख्त आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद जनसभा करने पर मैमोरियल कमेटी की वर्ष 2019 से 2021 तक अनुमति निरस्त कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में मैमोरियल कमेटी ने अंबेडकर संघ के कार्यक्रम को प्रभावित करने को अनुमति हेतु फिर आवेदन किया है। इस पर अंबेडकर संघ ने घोर आपत्ति की है। विवाद के निस्तारण के लिए एडीएम सिटी एवं एसपी सिटी की ने दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की थी।

इसमें अंबेडकर संघ द्वारा लगाए गए आरोपों को सही मानते हुए केवल अंबेडकर संघ को ही अनुमति दिए जाने का निर्णय लिया गया था। साथ ही मैमोरियल कमेटी को निरंतर अनुमति का उल्लंघन करने पर अनुमति नहीं देने का निर्णय सुनाया गया था। परंतु छह से 12 अप्रैल तक प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन ने अंबेडकर संघ की अनुमति को उच्च अधिकारियों को नहीं भेजा।

इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इंस्पेक्टर विपक्षी से हमसाज हैं। वह विपक्षी को उकसा कर योगी सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते अंबेडकर संघ ने 13 अप्रैल की सुबह 11 बजे थाना सिविल लाइन में धरना प्रदर्शन कर इंस्पेक्टर के घेराव करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें:-बिजनौर: करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार 

संबंधित समाचार