बहराइच: बीमारी का वाहक है पॉलिथीन, दुकानदार न करें उपयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दुकानों पर पॉलिथीन का उपयोग पुनः शुरू हो गया है। इसको देखते नगर पालिका के कर्मचारियों ने बुधवार को शहर भ्रमण कर दुकानदारों को जागरूक किया। साथ ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगभग दो वर्ष पूर्व पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। …

बहराइच। दुकानों पर पॉलिथीन का उपयोग पुनः शुरू हो गया है। इसको देखते नगर पालिका के कर्मचारियों ने बुधवार को शहर भ्रमण कर दुकानदारों को जागरूक किया। साथ ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगभग दो वर्ष पूर्व पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

लेकिन समय बढ़ने के साथ पॉलिथीन का प्रयोग भी अधिक किया जाने लगा है। इसको देखते हुए बुधवार बहराइच नगर पालिका के कर्मचारियों ने शहर में दुकानों पर भ्रमण किया। साथ ही पॉलिथीन का उपयोग न करने की बात कही। पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने जूट और कपड़े के बैग, मिट्टी के बर्तन दिनचर्या में शामिल करने की बात कही।

यह भी पढ़ें:-आईआईटी कानपुर को मिला 2.5 मिलियन डॉलर का दान, 1977 बैच के पुरातन छात्र ने की मदद

संबंधित समाचार