हरदोई: एसपी दफ्तर के बाहर हुआ हंगामा, मायके और ससुराल वालों में चले जूते-चप्पल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ससुराल और मायके वालों को सुलह के लिए महिला थाने तलब किया गया था। वहां से बाहर निकलते ही अगूंठी और घड़ी को लेकर दोनों के बीच रार छिड़ गई। नतीजतन एसपी दफ्तर के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर जूते-चप्पल चले। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इस …

हरदोई। ससुराल और मायके वालों को सुलह के लिए महिला थाने तलब किया गया था। वहां से बाहर निकलते ही अगूंठी और घड़ी को लेकर दोनों के बीच रार छिड़ गई। नतीजतन एसपी दफ्तर के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर जूते-चप्पल चले। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इस बारे में महिला थाने की एसएचओ राम सुखारी ने बताया कि राहुल और ममता दोनों पति पत्नी हैं। इन दोनों के बीच पैदा हुए मन-मुटाव के चलते कुछ दिनों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

इधर राहुल ने एक शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि वह अपनी पत्नी को विदा कराना चाहता है। लेकिन उसके ससुराल वाले विदा नहीं कर रहे हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों को महिला थाने तलब किया गया था। मंगलवार को दोनों पक्ष महिला थाने पहुंचे । हालांकि इससे पहले दोनों पक्षों ने आपस में इस बात पर रज़ामंदी के साथ सुलह-समझौता कर लिया था कि दोनों पक्ष अपना सामान लेनदेन कर लेंगे। दोनों के बीच हुई इस सुलह का सुलहनामा पुलिस को भी दे दिया गया था।

सुलह-समझौते के बाद दोनों पक्षों को वहां से विदा कर दिया गया। दोनों पक्ष जैसे ही थाने के बाहर निकल कर एसपी दफ्तर के सामने पहुंचें। एक अंगूठी और घड़ी को लेकर दोनों के बीच दोबारा रार छिड़ गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों के मार-पीट हुई, साथ ही जमकर जूते-चप्पल चलने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बीच सड़क पर हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया गया। एस एसएचओ रामसुखारी ने बताया है कि दोनों पक्ष पुलिस की हिरासत में है। ज़रूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने पार की धांधली की सभी हदें, इतिहास माफ नहीं करेगा: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार