बरेली: तीन भाइयों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास
बरेली, अमृत विचार। महिला को अकेला देखकर तीन भाई शराब पीकर उसके घर में घुस गए और महिला के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। इज्जतनगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि …
बरेली, अमृत विचार। महिला को अकेला देखकर तीन भाई शराब पीकर उसके घर में घुस गए और महिला के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। इज्जतनगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 31 मार्च की रात 10 बजे के लगभग वह घर पर अकेली थी।
इसी बीच मोहल्ले के ही रहने वाले तीन भाई शराब पीकर उसके घर में घुस आए और फिर उसके साथ अश्लील हरकत की दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसकी बेल्टों से पिटाई की और फिर उसे धमकाते हुए फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब महिला ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है।
ये भी पढ़ें-
