हल्द्वानी: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में देहरादून और सीबीआई विजिलेंस की टीम सर्वे के लिए पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के नैनीताल रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में देहरादून और सीबीआई विजिलेंस की टीम सर्वे के लिए पहुंची। ईपीएफओ अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार की देर सायं देहरादून मुख्यालय और सीबीआई की विजिलेंस टीम नैनीताल रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची और वित्तीय वर्ष 2021-22 के अभिलेखों का सर्वेक्षण किया। वहीं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के नैनीताल रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में देहरादून और सीबीआई विजिलेंस की टीम सर्वे के लिए पहुंची।

ईपीएफओ अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार की देर सायं देहरादून मुख्यालय और सीबीआई की विजिलेंस टीम नैनीताल रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची और वित्तीय वर्ष 2021-22 के अभिलेखों का सर्वेक्षण किया। वहीं सीबीआई की विजिलेंस टीम के पहुंचने के बाद से कर्मचारियों में खलबली मच गई। कर्मचारी सारी रिपोर्ट सीबीआई की टीम को मुहैया करा रहे है।

देहरादून से पहुंची सीबीआई की टीम ने समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 के अभिलेखों की जांच कर रही है। इसकी फाइनल रिपोर्ट उनके द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि के मुख्यालय भेजी जाएगी।

सहायक आयुक्त उदित साह ने बताया कि ईपीएफओ मुख्यालय देहरादून और सीबीआई विजिलेंस टीम के सदस्य रूटीन ऑडिट के लिए आए हैं। मंगलवार देर रात तक ऑडिट जारी है।

संबंधित समाचार