पूर्वी चंपारण में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में अपराधियों बुधवार को एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक निवासी आनंद सहनी उत्क्रमित हाई स्कूल जयसिंहपुर में पदस्थापित है। आनंद सहनी आज सुबह रोज़ की तरह अपनी पत्नी …

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में अपराधियों बुधवार को एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट चौक निवासी आनंद सहनी उत्क्रमित हाई स्कूल जयसिंहपुर में पदस्थापित है।

आनंद सहनी आज सुबह रोज़ की तरह अपनी पत्नी को उनके विद्यालय छोड़ कर अपने विद्यालय जयसिंहपुर जा रहे थे। इस दौरान मंगनुआ पुल के निकट बाइक सवार अपराधियों ने आनंद सहनी को गोली मारकर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शिक्षक को ग्रामीणों ने मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें- खरगोन हिंसा: आरोपियों पर बुलडोजर अटैक जारी, पीएम आवास पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार