बहराइच: कोटेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
बहराइच। एक माह पूर्व कोतवाली मूर्तिहा के अमृतपुर पुरैना गांव में पारिवारिक मामलों को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमें में वांछित युवती ने मंगलवार को कोटेदार समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हरियाणा में काम कर रहे युवक पर भी …
बहराइच। एक माह पूर्व कोतवाली मूर्तिहा के अमृतपुर पुरैना गांव में पारिवारिक मामलों को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमें में वांछित युवती ने मंगलवार को कोटेदार समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हरियाणा में काम कर रहे युवक पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के अमृतपुर पुरैना गांव निवासी साक्षी शुक्ला बेटी दिनेश शुक्ला ने तहरीर देकर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से धमकी देने का आरोप तीन लोगों पर लगाया है। साक्षी की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश बेटा श्रीकांत, पत्नी नीलम और अमृतपुर के कोटेदार पंकज कुमार के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कोतवाली में आरोपियों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। मालूम हो कि मुकदमा दर्ज कराने वाली साक्षी, पवन शुक्ला समेत अन्य के खिलाफ एक माह पूर्व ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। फिर भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साक्षी की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरियाणा में मौजूद है सुरेश
पुलिस ने अमृतपुर गांव निवासी सुरेश के विरुद्ध भी मुकदमा लिखा है। जबकि सुरेश हरियाणा में काम करता है। मुकदमा दर्ज होने पर सुरेश भी घर के लिए रवाना हो गए हैं।
यह भी पढ़ें-पूर्वी चंपारण में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर
